हालात

झारखंड के हजारीबाग में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 6 लोगों ने की खुदकुशी

झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, वहीं एक सदस्य ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इनमें घर के मुखिया समेत दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों ने की खुदकुशी

दिल्ली के बुराड़ी में सामूहिक खुदकुशी की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि झारखंड के हजारीबाग में भी ऐसा एक मामला सामने आया है। यहां के खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खुदकुशी कर ली है। परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, वहीं एक सदस्य ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इनमें घर के मुखिया समेत दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज से परेशान था।

एक ही घर में 6 लोगों की मौत की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।

इससे पहले 30 जून की रात को दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों खुदकुशी कर ली थी। परिवार के लोगों ने सामूहिक खुदकुशी क्यों की थी, इस बात से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jul 2018, 9:09 AM IST

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी