हालात

मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशन और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियां थीं। पिछले 12 साल से उन्हें पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी। वह चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल किया करते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। अमीन‌ सयानी के बेटे राजिल सयानी ने निधन की पुष्टि की है। अमीन सयानी के निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर है।

अमीन‌ सयानी को मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें दक्षिण मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले कर पहुंचे थे। अस्पताल में कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Published: 21 Feb 2024, 10:57 AM IST

अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशन और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियां थीं। पिछले 12 साल से उन्हें पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी। वह चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल किया करते थे। उनका अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचने वाले हैं।अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान उनके घर वालों की तरफ से जारी किया जाएगा।

रेडियो कार्यक्र 'बिनाका गीतमाला' से अमीन सयानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। पहले रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर‌ करीब 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम 'बिनाका गीतमाला' ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़े दिए थे। आलम यह था कि लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेसबरी से इंतजार किया करते थे।

Published: 21 Feb 2024, 10:57 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Feb 2024, 10:57 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पर सुदर्शन रेड्डी बोले- परिणाम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं, वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा

  • ,
  • जनता की आवाज दबाने से हिल जाती है निरंकुश सत्ता: तानाशाहों के लिए खतरे की घंटी है नेपाल का जनांदोलन

  • ,
  • कांग्रेस ने पंजाब के लिए राहत पैकेज को बताया मजाक, कहा- तबाही के सामने 1600 करोड़ रुपए 'ऊंट के मुंह में जीरा

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनावः खड़गे ने राधाकृष्णन को दी बधाई, कहा- उम्मीद है सत्तारूढ़ दल के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया और दोहा में धमाके की आवाज सुनी गयी