हालात

किसान नेता राकेश टिकैत की चेतावनी, कहा- सरकार जब तक हमारी बात नहीं मानेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलते रहेंगे। सरकार पुलिस बल का प्रयोग करती रहती है। बिना पुलिस बल के कोई आंदोलन होता है। बिना पुलिस बल के तो समझौते होते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत IANS

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर किसानों के मुद्दों को लेकर बुलाई गई महापंचायत में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। पंचायत के बाद उन्होंने कहा, "जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन चलते रहेंगे। सरकार पुलिस बल का प्रयोग करती रहती है। बिना पुलिस बल के कोई आंदोलन होता है। बिना पुलिस बल के तो समझौते होते हैं। हमारी रणनीति यह है कि हम जल्दी ही मीटिंग करेंगे और इस पर आगे का फैसला लेंगे। जहां किसानों को रोका जा रहा है, हम वहां से ही आंदोलन करेंगे। यहां जो भी निर्णय होगा, हम सब बैठकर उसी पर कार्य करेंगे।"

Published: undefined

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे बैठकर किसानों से बातचीत करें। देश में सब चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन किसानों की जमीन के सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़ रहे? क्या किसान की जमीन सस्ती हो जाएगी? यह एक बड़ा मुद्दा है, और अगर सरकार इसका समाधान नहीं करती है तो आंदोलन पूरे देश में चलेंगे। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग मुद्दे हैं, जैसे यहां भूमि अधिग्रहण का मुद्दा, तो कहीं एमएसपी गारंटी कानून, फसलों के दाम, और जंगलों के मुद्दे हैं। कुछ स्थानों पर छात्रों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं। हर जगह पर इन मुद्दों के समाधान के लिए समितियां बनी हुई हैं। यहां गौतमबुद्ध नगर में भी इससे संबंधित मुद्दे हैं। सरकार को इन सभी मुद्दों पर किसानों से बातचीत करनी चाहिए और हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए।"

किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसानों की मांगों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। प्रशासन के अधिकारियों और किसानों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान प्रशासन ने किसानों के मुद्दों पर अब तक किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह तय हुआ कि 7 जनवरी को नए साल में तीनों प्राधिकरण के सीईओ, गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ किसानों की बैठक होगी, जिसमें किसानों की सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं' पोस्टर लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस सांसद

  • ,
  • रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

  • ,
  • गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 नाबालिग बहनों ने इमारत से कूदकर दी जान, टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों

  • ,
  • SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खुद दलील पेश कर सकती हैं पश्चिम बंगाल CM

  • ,
  • दिल्ली-NCR में सर्दी, कोहरा और प्रदूषण की तिहरी मार, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, येलो अलर्ट जारी