
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सिंघु बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन स्थल के करीब रविवार देर रात फायरिंग की हुई है। ये फायरिंग सोनीपत टीडीआई सिटी के सामने चली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई। ये फायरिंग तब की गई, जब वहां लंगर चल रहा था। किसानों का कहना है कि आरोपी शख्स गाड़ी में आए थे और फायरिंग कर भाग गए।
Published: undefined
वहीं फायरिंग के बाद किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन किसानों का आरोप है कि पुलिस टीम घटना स्थल पर लेट से पहुंची। पुलिस किसानों के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined