हालात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी, बैंक से लिया था लोन

पुलिस के अनुसार विनोद के पुत्र राजेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उसके गांव पहुचे और जबरदस्ती उसके पिता को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले जाने लगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

यूपी के सहारनपुर जिले में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि सहारनपुर जिले में गागलहेडी थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में किसान विनोद कुमार ने 2016 में किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख 80 हजार रूपये का ऋण लिया था, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस कारण से वह किश्त का भुगतान नही कर पा रहे थे।

पुलिस के अनुसार विनोद के पुत्र राजेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को बैंक के चार कर्मचारी उसके गांव पहुचे और जबरदस्ती उसके पिता को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले जाने लगे।

पुलिस के मुताबिक राजेश का कहना है कि इस बीच गांव वालों ने किसी तरह कहसुनकर बैंक वालों को समझाया जिससे बैंक वाले विनोद कुमार को छोड़कर वापस चले गये लेकिन इसके बाद से विनोद मानसिक तनाव में आ गया और आज बुधवार को खेत में जाकर उसने गले में माफलर से पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। राजेश ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान