हालात

Farmers Protest LIVE: किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं नूरन बहनें, बोलीं- रोटी पेट भरती है, जो किसान देते हैं

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को पंजाबी गायक नूरन बहनें पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है, वह वास्तव में गलत है। गायक बहनों ने कहा, हम सभी आज जो कुछ भी हैं, वह सब किसानों की वजह से हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं नूरन बहनें, बोलीं- रोटी पेट भरती है, जो किसान देते हैं

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को पंजाबी गायक नूरन बहनें पहुंचीं। नूरन बहनों ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह वास्तव में गलत है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि बर्गर और पिज्जा पेट नहीं भरते हैं, 'रोटी' ही पेट भरती है, जिसे हमें किसान देते हैं। गायक बहनों ने कहा, हम सभी आज जो कुछ भी हैं, वह सब किसानों की वजह से हैं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसानों के समर्थन में आए अन्ना हजारे, कानून वापस नहीं होने पर करेंगे भूख हड़ताल

मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे ने केंद्र को अल्टीमेटम दे दिया है। कृषि मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि अगर कानून वापस नहीं हुए तो वे केंद्र के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

हमारा आज का आंदोलन सफल और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, हम बातचीत से इसका समाधान चाहते हैं: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत बोले- सरकार से नहीं आया कोई प्रस्ताव, हम दिल्ली के चारों ओर बैठ गए हैं सरकार का इंतज़ार कर रहे हैं

दिल्ली: हरियाणा के सांसद और विधायक कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से कृषि भवन में मिले

दिल्ली: सिंधु बॉर्डर पर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने अपना उपवास तोड़ा

राजस्थान: अखिल भारतीय किसान सभा और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य जयसिंहपुर-खीरी सीमा (राजस्थान-हरियाणा) के पास शाहजहाँपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का दावा- जल्द ही किसानों से फिर होगी चर्चा, निकलेगा हल

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कृषि मंत्री और गृह मंत्री इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अगले दौर की चर्चा जल्द ही होगी। मुझे उम्मीद है कि पहले से बातचीत के लिए आए 40 किसान संगठन भी बातचीत के अगले दौर में शामिल होंगे और एक निष्कर्ष पर आएंगे।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की

किसान आंदोलन का आज 19वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ सुबह 8 बजे से किसान भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। इस बैठक में कैबिनेट और गृह सचिव मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में किसानों के आंदोलन के लेकर चर्चा हुई है।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

देश का किसान इन तीन काले कानूनों से डरा हुआ है: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज किसानों के समर्थन में पूरा देश है। देश का किसान इन तीन काले कानूनों से डरा हुआ है, क्योंकि इनके लागू होने के बाद उसकी जिंदगी में भूचाल आ गया है। जब किसान सड़कों पर विरोध में है तो यह उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा, नक्सली बोल रहे हैं।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसानों की जायज मांगों को मानने के लिए अड़ियल रवैया अपनाना शर्म की बात: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा, “बहुत शर्म की बात है कि केंद्र सरकार ने किसानों की जायज मांगों को मानने के लिए अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है और पूरे देश का पेट पालने वाला आज खुद भूखे रहने पर मजबूर है। पूरी दुनिया में इसकी (आंदोलन) चर्चा हो रही है, अब यह जन आंदोलन बन गया है।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की भूख हड़ताल जारी, देशभर के जिलों में किसान बोल रहे हैं हल्ला

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसानों की भूख हड़ताल जारी है। उधर, देशभर में किसान जिला मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने NH-24 से जाम खुलवाया

गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ प्रदर्शनकारी नेशनल हाइवे 24 पर धरने पर बैठ गए थे, जिसके चलते यहां एक लंबा जाम लग गया था। प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटवा दिया गया है। दरअसल कृषि कानून के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों का एक गुट फिर से सड़कों पर उतर आया था। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख उन्हें समझाने के लिए उनके पास पहुंचे और उनसे अपील की कि आप सभी सड़क से उठ जाएं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

दिल्ली: किसान आंदोलन के समर्थन में AAP विधायक भूख हड़ताल पर

आगरा: किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस भी सड़क पर है। आगरा के दीवानी के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं भूख हड़तला शुरू की। जैसे ही पुलिस को खबर लगती वह मौके पर पुलिस पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर चौधरी चरण सिंह पार्क में बैठा दिया। उनकी भूख हड़ताल जारी है।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

कुछ ऐसे आपराधिक तत्व हैं जो किसान आंदोलन की आड़ में गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं: प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कुछ ऐसे आपराधिक तत्व हैं जो किसान आंदोलन की आड़ में कुछ गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं, ऐसे लोगों पर प्रशासन स्थानीय स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजस्थान-हरियाणा के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान-हरियाणा के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पपेट शो आयोजित किया। पपेट कलाकार ने बताया, "कठपुलती के माध्यम से मैं किसानों की बात कहना चाहता हूं कि तीनों कानूनों को खत्म करो।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

यूपी के बुलंदशहर में कलेक्टेर दफ्तर में

कृषि कानूनों के
खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कलेक्टर ऑफिस
के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

आम आदमी पार्टी पहले दिन से किसानों के आंदोलन के समर्थन में है: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “आम आदमी पार्टी पहले दिन से किसानों के आंदोलन के समर्थन में है। हमने दिल्ली में स्टेडियम को जेल बनने से रोका, किसानों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया गया लेकिन हमारी लड़ाई और समर्थन जारी रहेगा।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

फिक्की के वार्षिक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि कानून की वकालत की

फिक्की के वार्षिक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिकूल कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम हमेशा अपने किसान भाइयों की बात सुनने, उनकी गलतफहमी को दूर करने और आश्वासन देने के लिए तैयार रहते हैं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसानों ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर के पास NH- 24 पर लगाया जाम

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच किसानों ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर के पास NH- 24 पर जाम लगा दिया।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की किसानों से अपील, कृपया इसका हल निकालें

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, “मैं किसानों से अपील करता हूं कि फार्म बिल से संबंधित मुद्दों का हल करें। अगर किसान इन बिलों में कुछ जोड़ना चाहते हैं, तो यह बहुत संभव है। लेकिन यह पूर्ण 'हां या नहीं' नहीं हो सकता है। एक साथ बैठने से समाधान होता है।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता

कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "सरकार किसानों को आंदोलन में कुछ नया करने के लिए मजबूर न करे और जल्दी हमारी मांग मान ले।"

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 किया जाम, भूख हड़ताल पर हैं अन्नदाता

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की भूख हड़ताल जारी है। इस बीच किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 पर जाम लगा दिया है। काफी देर से किसानों ने सड़क जाम कर रखा है। इस बीच स्टेज पर बैठे किसान नेताओं की ओर से सड़क खाली करने की अपील की जा रही है।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

राजस्थान-हरियाणा के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर सुरक्षा कड़ी

कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान-हरियाणा के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 19वें दिन भी जारी है। किसान नेता आज कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे हैं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

केद्र सरकार और बीजेपी हमें किसानों को गुमराह कर रहे हैं: गुरनाम सिंह चादुनी

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा, “सरकार और बीजेपी यह कहकर सबको गुमराह कर रही हैं कि वे एमएसपी पर फसल खरीदना जारी रखेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के दौरान हमें जवाब दिया कि केंद्र एमएसपी पर 23 फसलें नहीं खरीद सकता, क्योंकि इसकी लागत 17 लाख करोड़ रुपये है।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसान आंदोलन के चलते गाजीपुर बॉर्डर बंद

राजस्थान-हरियाणा के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर (राजस्थान-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम दिल्ली जा रहे थे हमें हरियाणा पुलिस ने रोका, किसान संगठन जब बुलाएंगे तो हम नाकों को तोड़ कर दिल्ली बॉर्डर पर जाएंगे। 500 ट्रैक्टर-ट्राली आ रहे हैं।"

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नेता टिकरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर

किसानों में कोई मतभेद नहीं है: किसान नेता राकेश टिकैत

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता

सिंघु बॉर्डर किसान आज भूख हड़ताल पर हैं

सभी का पेट भरने वाला किसान गलत नीतियों की वजह से भूखड़ताल पर: भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत ने कहा, “हम सरकार को यह संदेश (भूख हड़ताल से) देना चाहते हैं कि जो अन्नदाता देश का पेट भरता है, उसको आज आपकी गलत नीतियों की वजह से भूखा बैठना पड़ रहा है।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी, आज भूख हड़ताल पर हैं किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान आज कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

हम सरकार को जगाना चाहते हैं: हरिंदर सिंह लखोवाल

बीकेयू के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा, “हम सरकार को जगाना चाहते हैं। इसलिए, हमारे संयुक्त किसान मोर्चा के 40 किसान नेता आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच सभी सीमाओं पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें से 25 सिंघु बॉर्डर पर, 10 टिकरी बॉर्डर पर और 5 यूपी बॉर्डर पर हैं।”

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

दिल्ली बॉर्डर से किसानों को हटाने की मांग वाली याचिका पर 16 दिसंबर को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 16 दिसंबर को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलना जारी, किसान आज करेंगे अनशन

सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान, आज करेंगे अनशन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान आज कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, "काले कानूनों की वजह से अन्नदाता भूख हड़ताल कर रहे हैं।"

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

किसान आंदोलना का 19वां दिन, दिल्ली बॉर्डर पर आज किसान करेंगे अनशन, देश भर में देंगे धरना

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज अनशन करेंगे। इसके अलावा देश भर के जिलों में किसान आज धरना भी देंगे।

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Dec 2020, 8:24 AM IST