किसानों के साथ सरकार की गुरुवार को हुई चौथे दौर की बैठक भले किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन मांगों को लेकर सरकार का रुख पहले से नरम हुआ है। किसानों के तेवर को देखते हुए सरकार कई विषयों पर विचार करते हुए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में दिख रही है। सरकार भले कानून वापस नहीं लेगी, लेकिन किसानों की जिद को देखते हुए कुछ पहलुओं पर नए उपाय करने की तैयारी है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
किसानों के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार और किसानों ने अपना पक्ष रखा। किसानों की चिंता जायज है। सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार खुले मन से किसान यूनियन के साथ चर्चा कर रही है। किसानों की 2-3 बिंदुओं पर चिंता है। बैठक सौहार्द्रपूण माहौल में हुई। APMS को सशक्त बनाने के लिए सरकार विचार करेगी।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
किसानों के आंदोलन को देखते हुए केंद्र और किसान संगठनों की लगातार बातचीत हो रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि मेरे पास इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कुछ भी नहीं है। सिंह ने जल्द हल निकालने के लिए केंद्र से आग्रह किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर पर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बातचीत की। यह बैठक केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के नेताओं के बीच विज्ञान भवन में दोपहर लगभग 12.30 बजे शुरू हुई चौथे दौर की वार्ता से पहले हुई।
करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने सरकार से अपील की कि वे जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान निकाले, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों को ही खतरा है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के साथ किसान नेताओं की बैठक के दौरान किसान नेताओं ने सरकार को सुझाव दिया कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के चलते फलों और सब्जियों की आवक 50 फीसदी घट गई है। इनकी सप्लाई पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से होती है। हालांकि लोकल मंडियों में दाम स्थिर हैं, क्योंकि आजादपुर से 60 फीसदी सब्जियां दिल्ली के बाहर जाती हैं।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
किसानों के प्रदर्शन की वजह से सिंघु ब़र्डर, लामपुर,औचंडी, साफियाबाद, पियाओ मनिया और सबोली बॉर्डर दोनों तरफ से बंद किया गया है। ट्रैफिक को मुकरबा, डीटीके रोड से डायवर्ट किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड, एच-44 पर जानें से बचे।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच करीब तीन घंटे से वार्ता जारी है। खबरों के मुताबिक, किसान एमएसपी गारंटी पर अड़े हुए हैं। वहीं, सरकार इस पर राजी नहीं हो रही है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
नोएडा से दिल्ली चिल्ला बॉर्डर लिंक रोड ट्रैफिक लिए बंद है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी डीएनडी रोड इस्तेमाल करने की सलाह।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ अवॉर्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा अभी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ विज्ञान भवन में बैठक के लिए गए किसानों ने ब्रेक के दौरान, सरकार द्वारा किए गए खाने के प्रबंध की जगह खुद के द्वारा लाए हुए खाने को बांटकर खाया।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
ओडिशा के भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के सदस्यों ने दिल्ली में हो रहे किसान के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन किया।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव श्रवण सिंह पंढेर ने कहा, “कृषि कानूनों में संशोधन से बात बनने वाली नहीं है, कृषि कानून रद्द करने के अलावा कोई और चारा नहीं है।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच वार्ता जारी है। खबरों के मुताबिक, कृषि कानून पर सरकार किसानों को मानने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान, सरकार से एमएसपी पर गारंटी की मांग कर रहे हैं।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कांग्रेस सांसद ने अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर संसद के शीतकालीन सत्र में किसान आंदोलन, कोरोना वैक्सीन की स्थिति, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपील की है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच वार्ता जारी है। इस बीच किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली में चल रही बैठक के नतीजे का इंतजार है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हम लोग किसानों के साथ हैं और अगर सरकार इनके साथ तानाशाही करेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि किसानों की मांग पर अमल हो। सरकार का असली उद्देश्य किसानों की जमीन छीनना और पूंजीपतियों को देना है।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने गृह मंत्री से पंजाब में स्थिति के बारे में बताया और कहा है कि जल्दी इसका कोई हल निकलना चाहिए और पंजाब के किसानों को भी अपील करता हूं कि हम जल्दी इसका हल निकालें, क्योंकि इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली के विज्ञान भवन नें किसानों और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो गई है। इस बैठक में किसानों के साथ कृषि मंत्री और पीयूष गोयल मौजूद हैं।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “भारत सरकार किसानों से लगातार चर्चा कर रही है और मुझे आशा है कि चर्चा के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। चौथे चरण की चर्चा में कोई न कोई पक्ष जरूर निकलेगा।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक के लिए पहुंच गए हैं। किसानों के मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद सरकार और किसानों के बीच वार्ता शुरू होगी।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
आप कानून रद्द करवाना चाहते हैं या उनमें संशोधन, यह सवाल पूछे जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमें उम्मीद है कि आज बात बनेगी। सभी काम होंगे, आज कानून वापसी होगी और किसान भी अपने घर जाएगा। अभी चलकर सरकार से बात करेंगे।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
किसान नेता दिल्ली में विज्ञान भवन पहुंच गए हैं। आज कृषि कानूनों को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक होगी।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली में आज होने वाली वार्ता से पहले किसानों ने सरकार के सामने आपत्तियों से जुड़ा ड्राफ्ट पेश कर दिया है। दरअसल इससे पहले हुई वार्ता में सरकार ने किसानों से कहा था कि वह प्वॉइंट में बताएं कि कृषि कानूनों में उन्हें क्या दिक्कत है, जिसके बाद अब किसानों ने सरकार के सामने आपत्तियों वाला ड्राफ्ट पेश किया है। किसानों ने सराकार से इस ड्राफ्ट के जरिए 8 मांगें की हैं।
किसानों ने सरकार को भेजे गए ड्राफ्ट में इन मुद्दों को उठाया है:
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्ड पर किसान प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से रवाना हुए। नरेंद्र सिंह तोमर आज कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसानों के एक समूह ने हवन किया। आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ होने वाली है।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
सरकार से वार्ता के लिए सिंघु बॉर्डर से किसान रवाना हो गए हैं। रवाना होने के दौरान एक किसान नेता ने कहा कि हम 35 किसान नेता सरकार से बात करने के लिए जा रहे हैं। हम पढ़े लिखे किसान हैं, हमें पता है कि हमारे लिए क्या अच्छा है। हम चाहते हैं कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जब तक प्रधानमंत्री जी समस्या का निदान नहीं करेंगे, तब तक किसान दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे।”
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। आज सरकार से होने वाली वार्ता में भी पंजाब किसान संर्घष समिति ने हिस्सा लेने से मना कर दिया है। समिति ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बांटने की कोशिश कर रही है। जब तक पीएम मोदी सभी 507 किसान यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक नहीं करेंगे हम इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों को आज केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे हक में जाएगा। इतनी संख्या में किसान पंजाब, हरियाणा, यूपी से यहां पहुंच रहे हैं।"
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। आज फिर सरकार और किसानों की बीच वार्ता होगी। उधर, देश के अलग-अलग हिस्सों से किसानों को समर्थन मिल रहा है। सिंधु बॉर्डर पर पंजाब-हरियाणा के किसानों को अपना समर्थन देने के लिए गुजरात के किसान भी पहुंच गए हैं। देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे हैं।
गुजरात से आया किसानों का एक समूह कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम टीवी पर देख रहे थे कि ये आंदोलन हरियाणा और पंजाब का है, लेकिन ये आंदोलन पूरे हिन्दुस्तान के किसानों के लिए चल रहा है। हम इस आंदोलन का समर्थन करने आए हैं।"
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Dec 2020, 8:36 AM IST