कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग बंद करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए दिल्ली के साथ गुरुग्राम प्रशासन ने भी कमर कस ली है और विभिन्न इलाकों में 60 मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश दिए हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
हरियाणा में किसानों के टोल प्लाजा को घेरने के आह्वान पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने कहा कि आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर उसकी पैनी नजर रहेगी। किसानों के प्रदर्शन पर ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा है कि नए कृषि कानूनों के विरोध के पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोगों द्वारा किसानों को उकसाया जा रहा है। कुछ किसान विरोधी ताकतें काम कर रही हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर रोड जाम करेंगे। 14 तारीख को डीसी कार्यालयों के सामने, बीजेपी नेताओं के घरों और रिलायंस/ अडानी टोल प्लाजा पर धरना देंगे। ट्रेनों को रोकेंगे। यहां आने वाले किसानों की संख्या बढ़ रही है।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं सहमत हूं कि किसानों के साथ चर्चा के दौरान कई ऐसे मुद्दे उठे, जिन पर पुनर्विचार की जरूरत है। सरकार का मकसद बाजार शुरू करना था, लेकिन अगर किसानों और व्यापार के लिए संशोधन की जरूरत है, तो सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक बारात को रास्ता दिया और बारात में हिस्सा लेकर नाचे भी। दूल्हे ने बताया, "यहां से बारात ले जाने में हमें कोई दिक्कत नहीं हो रही है। ये हमें रास्ता दे रहे हैं। हम इनका पूरा समर्थन करते हैं।"
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलन का दायरा 12 दिसंबर से और ज्यादा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार पर और दबाव बनाने के लिए किसान अब दिल्ली-जयपुर हाईवे और दिल्ली-आगरा बॉर्डर पर ढेरा लगा सकते हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर बाद एक एडवाजरी जारी की है। इसके मुताबिक, सिंधु, औचंदी, पियू मनियारी और मंगेश पुर बॉर्डर बंद हैं। साथ ही NH 44 भी बंद है। ट्रैफिक को मुकरबा और जीटीके रोड से डायवर्ट किया गया है।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया, "हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 200 टेस्ट करने का है, लेकिन अभी हमने 23 टेस्ट किए हैं और सभी नेगेटिव आए हैं। हम लोग सभी को टेस्ट कराने के लिए बोल रहे हैं। हम एंटीजन और RT-PCR टेस्ट कर रहे हैं।"
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक बारात को रास्ता दिया और बारात में हिस्सा लेकर नाचे भी। दूल्हे ने बताया," यहां से बारात ले जाने में हमें कोई दिक्कत नहीं हो रही है ये हमें रास्ता दे रहे हैं। हम इनका पूरा समर्थन करते हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “किसान आंदोलन के दौरान यूनियन के साथ छह दौर की बातचीत हुई। सरकार का लगातार आग्रह था कि कानून के वो कौन से प्रावधान हैं जिन पर किसान को आपत्ति है, कई दौर की बातचीत में ये संभव नहीं हो सका।”
नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा, “प्रस्ताव उनके (किसानों) पास है, उन लोगों की टिप्पणी हमारे पास नहीं आई। मीडिया के माध्यम से पता चलता है कि उन्होंने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अभी उनकी तरफ से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है, जैसे ही प्रस्ताव आएगा हम बातचीत के लिए तैयार हैं।”
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने कानून बहुत सोच-समझकर बनाए हैं, किसानों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाए हैं। सरकार बात करके उसमें (कानून) सुधार करने के लिए तैयार है।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
किसानों के समर्थन में महाराष्ट्र के राज्य मंत्री बच्चू काडू पलवल पहुंच गए हैं। यहां पर वह बाइकों पर किसानों के जत्थे के साथ पहुंचे हैं। किसानों ने जयपुर-दिल्ली मार्ग को बंद करने का ऐलान किया है, ऐसे में पलवल में किसान इकट्ठा हो रहे हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन आज है। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद किसान वापस धरना स्थल पर लौट आए। लंबे समय से किसान गाजीपुर-दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, “हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एमएसपी किसानों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कल केंद्रीय सरकार द्वारा दिए गए लिखित प्रस्तावों में एमएसपी शामिल थे। मैं किसानों के लिए एमएसपी को सुरक्षित करने का काम करूंगा जब तक कि मैं उप मुख्यमंत्री हूं। मैं असमर्थ होने पर इस्तीफा दे दूंगा।”
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और महिलाएं घर और खेतों का काम संभाल रही हैं। लुधियाना की त्रिलोचन कौर ने बताया, "जब तक सरकार काले कानून वापस नहीं करेगी हमारे घरवाले डटे रहेंगे। उनके पीछे से हम घर, खेती और पशुओं का काम संभालेंगे।"
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
किसान नेता राकेश टिकैत के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे सभी किसान संगठन फिर बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का दूसरा जत्था पंजाब के अमृतसर से कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना हो गया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, “करीब 50,000 किसान-मजदूर कुंडली बॉर्डर की ओर जाएंगे।"
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कुंडली बॉर्डर के लिए अपना दूसरा जत्था रवाना करने से पहले अमृतसर के गोल्डन टेंपल में पूजा की।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ 16वें दिन किसानों का आंदोलन जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली बॉर्डर का रुख कर रहे हैं।
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Dec 2020, 8:47 AM IST