हालात

पंजाब: मलोट में किसानों ने पीएम मोदी का विरोध कर लहराए काले झंडे, केंद्र सरकार पर लगाया बेरुखी का आरोप

पंजाब के मलोट में पीएम मोदी का विरोध करते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। हालांकि पंजाब पुलिस ने पीएम के सभास्थल से कुछ दूरी पर ही प्रदर्शनकारी किसानों को रोक दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पंजाब के मलोट में किसानों ने पीएम मोदी का किया विरोध

पंजाब के मलोट में शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित ‘धन्यवाद रैली’ में शामिल होने गए पीएम मोदी का विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने विरोध किया। पीएम मोदी के दौरे का विरोध करते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। हालांकि पंजाब पुलिस ने पीएम के सभास्थल से कुछ दूरी पर ही प्रदर्शनकारी किसानों को रोक दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया।

‘धन्यवाद रैली’ रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का बखान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने फसलों का दाम लागत से डेढ़ गुना एमएसपी करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

बता दें कि यह रैली मोदी सरकार द्वारा ‘धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी’ के उपलक्ष में आयोजित किया गया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी देने के फैसले को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी वृद्धि को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह कॉस्मेटिक उपाय से ज्यादा और कुछ नहीं है। सिंह ने इसके साथ ही कहा था कि यह किसान समुदाय की प्रमुख चिंताओं का समाधान नहीं करता।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए