
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला पर जम्मू में जानलेवा हमला हुआ है। उन पर एक शख्स ने एकदम नजदीक से गोली चलाई, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने इस हमले को नाकाम कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जब फारूक अब्दुल्ला शादी से जा रहे थे तभी एक शख्स हाथ में पिस्तौल लिए उनके एकदम नजदीक आ जाता है और फारुक अब्दुल्ला के सिर के पास गोली चलाने की कोशिश करता है। लेकिन फारुक अब्दुल्ला के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिए और उसे अपने काबू में ले लिया।
हमलावर का नाम कमल सिंह जम्वाल बताया गया है। इस हमले में फारुक अब्दुल्ला और उनके साथ चल रहे जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारुक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर जहां अल्लाह का शुक्र अदा किया है, वहीं सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पर सवाल उठाए हैं। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया है कि फारुक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह सुरक्षित हैं। उन्होंने एक पत्रकार द्वारा पोस्ट किए गए सीसीटीवी वीडियो को भी शेयर किया है।
Published: undefined
उमर अब्दुल्ला ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया है कि आखिर जेड प्लस सुरक्षा वाले फारुक अब्दुल्ला के इतने नजदीक तक कोई भरी हुई पिस्तौल लेकर कैसे पहुंच गया, जबकि फारुक अब्दुल्ला की सुरक्षा में एएसजी दस्ता तैनात रहता है।
वहीं डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने भी इस घटना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस से पूछना चाहिए कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थानीय पुलिस का कोई अधिकारी या जवान क्यों नहीं था।
Published: undefined
मौके पर मौजूद एक चश्मदीद राकेश सिंह ने बताया कि फारुक अब्दुल्ला जब जाने लगे तभी एक आदमी ने एकदम नजदीक आकर फारुक अब्दुल्ला के कंधे पर पिस्तौल लगा दी। वह गोली चलाने ही वाला था कि सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिया और धक्का दिया, इससे गोली हवा में चली गई। चश्मदीद ने कहा कि इस कार्यकर्म में फारुक अब्दुल्ला के अलावा डिप्टी सीएम और अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए थे, इसके बावजूद स्थानीय पुलिस का कोई अफसर या कोई जवान मौके पर नहीं था।
Published: undefined
हमलावर फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। इस दौरान जम्मू पुलिस के अधिकारियों ने फारुक अब्दुल्ला से भी मुलाकात की है और उनके घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined