हालात

फारूक अब्दुल्ला बोले- जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करे केंद्र, ताकि कई मुद्दों का हो सके समाधान

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "केंद्र सरकार को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाएगा।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की अपनी मांग दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र के सामने मौजूद कई मुद्दों के समाधान के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Published: undefined

अब्दुल्ला ने कहा कि एक दिन सिखों की न केवल सरकार में बल्कि विधानसभा में भी भूमिका होगी, ताकि वे अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें और उनका समाधान कर सकें। फारुख अब्दुल्ला के वरिष्ठ नेता के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी और कैबिनेट मंत्री जावेद राणा भी थे।

अब्दुल्ला ने कहा, "केंद्र सरकार को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाएगा।"

सिख समुदाय से गुरु नानक देव से प्रेरणा लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "इस पवित्र दिवस पर, मजबूती से मांग करें कि हमारी स्थिति सुधरे और हम नौकरशाही के प्रभुत्व से मुक्त हों।"

Published: undefined

नौकरशाही के जरिये चलाए जा रहे प्रशासन की आलोचना करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "अतीत में, अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनते थे। लेकिन आज, लोग मंत्रियों की ओर उम्मीद से देखते हैं, उनसे उम्मीद करते हैं कि वे उनकी चिंताओं को दूर करेंगे और सही निर्णय लेंगे।"

अपने पिछले कार्यकाल (जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में) को याद करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जब मैं 1996 में मुख्यमंत्री के रूप में लौटा, तो मेरी पहली प्राथमिकता आपका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना था, क्योंकि आप अपनी आवाज सुने जाने के हकदार थे।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...