हालात

गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल, सिसोदिया पर हमले की आशंका, AAP ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। बाद में वह साबरकांठा जिले का दौरा करेंगे और हिम्मतनगर में सभा को संबोधित करेंगे, जहां उनके गुजरात के लोगों से एक और वादा करने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को सिसोदिया और केजरीवाल भावनगर के दौरे पर रहेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सोमवार और मंगलवार को होने वाले गुजरात दौरे के दौरान उन पर हमला होने की आशंका जताई है। इसे लेकर आप ने गुजरात पुलिस से दोनों नेताओं के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। आप गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह और राज्य कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रणव ठक्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक के कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन में कहा गया है, "मीडिया में कुछ माध्यमों और स्रोतों से यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि सत्ताधारी दल की विचारधारा से प्रेरित कुछ असामाजिक तत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।"

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि, "सत्तारूढ़ सरकार राज्य में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती लोकप्रियता से नाखुश है। अगर राज्य में ऐसी कोई घटना होती है, तो यह राज्य की छवि पर काला धब्बा होगा। इसलिए किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस को केजरीवाल और सिसोदिया के गुजरात दौरे के दौरान और कड़ी सुरक्षा देनी चाहिए।"

अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। बाद में वह साबरकांठा जिले का दौरा करेंगे और हिम्मतनगर में सभा को संबोधित करेंगे, जहां उनके गुजरात के लोगों से एक और वादा करने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को सिसोदिया और केजरीवाल भावनगर के दौरे पर रहेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध