हालात

देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार जारी, 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या 32 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,357 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्य बढ़कर 32,814 पहुंच गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश में कोरोना वायर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपको सवाधान रहने की जरूरत है और जो भी कोविड नियम हैं उन्हें एक बार फिर से पालन करने की जरूरत है। क्योंकि सावधानी ही कोरोना का बचाव है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,357 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्य बढ़कर 32,814 पहुंच गई है, जोकि चिंता की बात है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.54 प्रतिशत रही। सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत और रिकवरी दर वर्तमान में 98.74 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में 3,726 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है।

अब तक कुल 92.27 करोड़ टेस्ट किए गए, जिनमें से 1,57,894 टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए।राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Apr 2023, 10:46 AM IST

  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव