हालात

संसद की सुरक्षा में तैनात महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कहा कि उनके पति दिनेश भी दिल्ली पुलिस में हैं और फिलहाल सुरक्षा विंग में तैनात हैं। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इस शादी से दंपति को एक बच्चा भी है। उसने घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसके इस कदम का कारण का पता नहीं चला है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

एक चौंकाने वाली घटना में संसद की सुरक्षा विंग में तैनात दिल्ली पुलिस की एक महिला पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी का शव उसके घर में लटका पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published: undefined

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका के छावला इलाके में उनके घर में लटकी मिली लाश को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। मृतका अधिकारी की पहचान गंगा बाई (28) के रूप में हुई है।

Published: undefined

अधिकारी ने कहा कि उनके पति दिनेश भी दिल्ली पुलिस में हैं और फिलहाल सुरक्षा विंग में तैनात हैं। तीन साल पहले उसकी दिनेश से शादी हुई थी। इस शादी से दंपति को एक बच्चा भी है। उसने घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसके इस कदम उठाने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • ट्रंप ने नेतन्याहू को लेबनान पर जिम्मेदारी से काम लेने की दी सलाह, कहा- मैं नहीं होता तो तबाह हो चुका होता इजरायल

  • ,
  • सिनेजीवन: बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी और अरशद वारसी ने राजुकमार हिरानी को लेकर रही बड़ी बात

  • ,
  • शहरयार: यारों के यार, अदब के बादशाह, पुलिस अफसर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बन गए शायर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अयोध्या में सक्रिय “सनातन विरोधी” गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश यादव

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'चढ़ावे से चंदे और चंदे से जमीन तक पहुंची बात... आगे-आगे देखिए होता है क्या'