हालात

बिहार में फिर डराने लगा चमकी बुखार, एईएस से बच्ची की मौत, अब तक 41 मरीज हुए ठीक

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को बताया कि शिवानी को 31 मई को भर्ती किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। बच्ची में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चे बीमार हो रहे हैं। इस बीच एईएस से मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड की तीन वर्षीय एक बच्ची शिवानी कुमारी की मौत बुधवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल अस्पताल (एसकेएमसीएच) में हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल बिहार में एईएस से यह तीसरी मौत है। मुजफ्फरपुर जिले में एईएस से इस साल यह पहली मौत बताई जा रही है।

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को बताया कि शिवानी को 31 मई को भर्ती किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। बच्ची में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।

मुजफ्फरपुर में इस साल एईएस पीड़ित बच्चे की यह पहली मौत है। इससे पहले एसकेएसमीएच में दो और बच्चों की जान इस बीमारी से जा चुकी है। इनमें से एक सीतामढ़ी और दूसरा वैशाली जिले के रहने वाला था।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक एईएस के 45 मामले आए हैं, जिनमे से 41 मरीजों के ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुजफ्फरपुर जिले में एईएस के 29 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा पीड़ित कुढ़नी और कांटी से मिले हैं। इन दोनों प्रखंडों में चार-चार मामले सामने आए हैं।

इधर, एईएस से बच्ची की मौत के बाद सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा बच्ची के घर पहुंचे और उसके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि गर्मी शुरू होने के साथ ही मुजफ्फरपुर तथा इसके आसपास के इलाकों में एईएस का प्रकोप देखा जाता है। यह बीमारी अधिकांश बच्चो में होती है। इस साल अब तक हालांकि मरीजों की संख्या कम देखी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?