हालात

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! पेड़ से गाड़ी टकराने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल लोगों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी के पेड़ से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल लोगों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कई सदस्य एक समारोह में शामिल होकर मनासुर गांव से बेनाकनहल्ली गांव लौट रहे थे। पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है। धारवाड़ ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास यह हादसा रात करीब 1.30 से 2.30 बजे हुआ। इस वाहन में करीब 21 यात्री यात्रा कर रहे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत मौके पर पहुंच चुके हैं। इस हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने कहा कि, पुलिस यह सत्यापित करेगी कि वाहन की स्थिति अच्छी थी या नहीं और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाएगी। आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा