हालात

हरियाणा के अंबाला में फाइटर जेट क्रैश, पायलट घायल, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

हादसे के तुरंत बाद घायल पायलट ने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से घायल पायलट को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हरियाणा के अंबाला में गिरा फाइटर जेट
हरियाणा के अंबाला में गिरा फाइटर जेट 

हरियाणा के अंबाला जिले में शुक्रवार को वायुसेना का एक फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, पायलट ने समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। घायल पायलट को सेना के हेलीकॉप्टर से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, फाइटर जेट गिरने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी आम नागरिक या पायलट को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, "आज (शुक्रवार को) नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान सिस्टम में खराबी आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षित इजेक्ट करने से पहले पायलट विमान को आबादी से दूर ले गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।"

इस हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं।

हादसे के तुरंत बाद घायल पायलट ने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से घायल पायलट को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। स्थानीय पुलिस के अलावा, सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए