हालात

फिल्ममेकर अविनाश दास को मिली जमानत, अमित शाह की फोटो शेयर करने पर गुजरात पुलिस ने किया था गिरफ्तार

अविनाश दास के खिलाफ अहमदाबाद में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्हें 19 जुलाई को गुजरात पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया था। दास को आज अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हो गई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

फिल्मकार अविनाश दास को अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक फोटो शेयर करने पर गुजरात की पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।

Published: undefined

फिल्मकार दास के खिलाफ अहमदाबाद में एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्हें 19 जुलाई को गुजरात पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया था। दास को आज अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया, जहां अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उनकी कस्टडी की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी और कोर्ट उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद अविनाश दास ने जमानत की अर्जी लगाई, जिसको कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

Published: undefined

कोर्ट में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दास की जमानत का विरोध किया। पुलिस ने कहा कि अविनाश दास को पेश होने के लिए तीन नोटिस भेजे गये, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने अविनाश दास पर पहले भी ऐसे ही फर्जी पोस्ट शेयर करने के आरोप लगाए और साथ ही जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया।

Published: undefined

दरअसल अविनाश दास को अमित शाह की एक पुरानी फोटो शेयर करने के आरोप में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया था। अविनाश दास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर भ्रम फैलाने का आरोप है। दास ने जेल में बंद झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ अमित शाह की फोटो शेयर की थी, जो 2017 की थी। लेकिन अविनाश दास ने लिखा कि यह फोटो कुछ दिन पहले की ही है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...

  • ,
  • केसी वेणुगोपाल का हमला, कहा- सरकारी कर्मचारियों का डेटा चोरी हो रहा है, यह गंभीर विषय है

  • ,
  • हल्द्वानी अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमीन रेलवे की, प्रभावित परिवार पीएम आवास के लिए कर सकते हैं आवेदन