
वित्त मंत्री अरुण जेटली को किडनी की बीमारी है और वे जल्द ही डॉक्टरों की सलाह के बाद सर्जरी करा सकते हैं। गुरुवार गुरुवार को खुद जेटली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “मेरा किडनी से जुड़ी बीमारी और कुछ और इन्फेक्शंस के लिए इलाज चल रहा है। इसलिए अभी मैं घर के सुविधाजनक माहौल में काम कर रहा हूं। आगे मेरा इलाज कैसे होगा इसका फैसला डॉक्टर करेंगे।”
Published: undefined
हाल ही में वित्त मंत्री को ज्यादा तकलीफ होने के बाद एम्स ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी की बात बताई। एम्स के एक सूत्रों के हवाले से खबरों में कहा गया है कि अरुण जेटली जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट करा सकते हैं। इसके लिए किडनी डोनर और ट्रांसप्लांट से जुड़ी सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।
Published: undefined
फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनका इलाज अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप गुलेरिया करेंगे। वे एम्स के डायरेक्ट रणदीप गुलेरिया के भाई हैं, जो कि जेटली के अच्छे मित्र भी हैं। खराब सेहत के चलते अरुण जेटवी सोमवार से मंत्रालय नहीं जा सके हैं। वे मंगलवार को राज्यसभा में शपथ लेने भी नहीं पहुंचे थे। जेटली हाल ही में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।
अपनी बीमारी के चलते जेटली ने विदेश दौरा भी स्थगित कर दिया था। उन्हें 10वें इंडिया-यूके इकोनॉमिक और फाइनेंशियल डॉयलाग में हिस्सा लेने के लिए लंदन जाना था। इससे पहले 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के कुछ ही दिन बाद जेटली का एक बड़ा ऑपरेशन हुआ था। उन्हें डायबिटीज़ के चलते वजन बढ़ने की शिकायत थी। इसके अलावा कुछ साल पहले जेटली की हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined