हालात

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, लगाई गई गैर जमानती धारा, जानें क्या है मामला

जसवंत शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जसवंत शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही।

क्या है मामला?

दरअसल गौरी खान तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड की ब्रांड एंबेसेडर हैं। मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह नाम के एक शख्स ने इस प्रोजेक्ट का लखनऊ में एक फ्लैट खरीदा था। शख्स का दावा है कि अब तक 86 लाख रुपये दिए जाने के बावजूद उसे फ्लैट नहीं मिला है। उसने गौरी खान पर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए लखनऊ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर गौरी खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित का दावा

शिकायत में शख्स ने दावा किया कि तुलसियानी गोल्फ व्यू के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया। शिकायतकर्ता ने गौरी खान के अलावा तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलस्यानी और इसके निदेशक महेश तुलस्यानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत, इथियोपिया भूस्खलन से 14 लोगों की गई जान

  • ,
  • 'सिर्फ रील से नहीं कर सकते युवा को खुश', जयराम बोले- रोजगार संकट का समाधान के बजाय 'हेडलाइन मैनेजमेंट' में लगी मोदी सरकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, MP, हरियाणा और उत्तराखंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पंजाब के पटियाला में रेड अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्य पहुंचे कोर्ट, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क को दी चुनौती

  • ,
  • नोएडा: चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत