हालात

UP: मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकी दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें, वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे।

आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई