हालात

नोएडा में मेट्रो अस्पताल में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार को दमकल विभाग को सेक्टर 11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर  

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में बुधवार को आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग भूतल पर मुख्य भवन से अलग बने फिजियोथैरेपी यूनिट में लगी थी, जिस कारण धुंआ अस्पताल में प्रवेश नहीं कर पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार को दमकल विभाग को सेक्टर 11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर मुख्य भवन से अलग बने फिजियोथैरेपी यूनिट में लगी थी, जिस कारण धुंआ भवन के अंदर नहीं गया, ना हीं किसी मरीज को स्थानांतरित करने की आवश्यकता पड़ी।

उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित मेट्रो हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की वजह से आग ज्यादा नहीं फैल पायी। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह से बुझा दिया तथा ‘स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम’ का प्रयोग करके धुआं को बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार