हालात

लुधियाना: ताजपुर रोड पर डाईंग यूनिट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

जिस फैक्ट्री आग लगी है वह डाईंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का होता था। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

पंजाब के लुधियाना से आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक के ताजपुर रोड स्थित एक डायंग में भीषण आग लग गई, जिससे कि पूरे इलाके में धुआं ही धुआं फैल गया है। भीषण आग को देखते मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू न पाया जा सका। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री आग लगी है वह डाईंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का होता था। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined