हालात

कानपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

आग इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर स्थित जूता-चप्पल फैक्ट्री में लगी थी, जोकि फैलती हुई तीसरी और फिर चौथी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में रविवार रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। आग इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर स्थित जूता-चप्पल फैक्ट्री में लगी थी, जोकि फैलती हुई तीसरी और फिर चौथी मंजिल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (सीसामऊ) मंजय सिंह ने बताया कि चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिंह ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल से मोहम्मद दानिश (45) और उसकी पत्नी नाजनीन सबा (42) के शव बरामद किए गए हैं। उनकी बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (सात) के शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। आशंका है कि उनकी भी मौत हो चुकी है। उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन संदेह है कि शॉर्ट-सर्किट या पहली अथवा दूसरी मंजिल पर आंतरिक वायरिंग में खराबी के कारण आग लगी हो सकती है जहां जूते बनाने की फैक्टरी का संचालन होता था।’’ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा