हालात

नोएडा में एक पेपर मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एक दर्जन से ज्यादा वाहन और बड़ी संख्या में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

गौतमबुद्धनगर जिले के कासना थाना इलाके में एक पेपर मिल में भीषण आग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कासना थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित आरएस पेपर मिल में देर रात लगभग 2:00 बजे आग लगी थी। दमकल विभाग को इसकी सूचना लगभग 2:45 बजे मिली।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एक दर्जन से ज्यादा वाहन और बड़ी संख्या में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें