हालात

नोएडा: सेक्टर 24 में स्पाइस मॉल के पास खाली मैदान में खड़ी बसों में लगी आग, धमाकों के साथ उठा धुएं का गुबार

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 34 में एक खाली मैदान में खड़ी बसों में आज लगी अचानक आग से दहशत का माहौल बन गया। जोरदार धमाकों के साथ बसों में आग लग गई और धुएं का गुबार उठने लगा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

नोएडा सेक्टर-24 स्थित एडोब चौराहे के पास खाली मैदान में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान आस पास खड़े लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मैदान छोड़ लोग सड़कों से झुलसती बसों को देखने लगे। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मैदान में खड़ी तीन बसों में आग लगी। हालांकि जलती बसों के बराबर से खड़ी बसों में आग नहीं लगी। जिस वक्त ये आग लगी मैदान में करीब 20 से अधिक बसें खड़ी हुई थीं।

एफएसओ संजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया कि, "शाम 4 बजे करीब हमें सूचना मिली थी, जिसके बाद कुल 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, एडोब चौराहे के पास एक खाली मैदान है। यहां निजी कंपनियों की बसें खड़ी होती हैं।"

कुल तीन बसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ दमकल की टीम पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी भी ड्राइवर से बात नहीं हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार