हालात

नोएडा में कपड़े की दुकान में आग, पत्नी की जलकर मौत, पति को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के मुताबिक इस दुकान में सो रहे पति-पत्नी में से पत्नी विनीता की धुएं में फंसे रहने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि पति अभी सुरक्षित है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नोएडा में 7 जनवरी को तड़के सुबह एक गारमेंट शॉप में भीषण आग लग गई। इसी शॉप के अंदर सो रहे पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। जिसके चलते पत्नी की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को थाना सेक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिजारसी मेन रोड पर बनी के एस क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स दुकान के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक इस दुकान में सो रहे पति-पत्नी में से पत्नी विनीता (35) की धुएं में फंसे रहने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि पति अभी सुरक्षित है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि फायर कर्मचारी को अंदर जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जांच में आग लगने के कारण के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लोकल पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी इस आग लगने के कारणों की जांच करेंगे।

दुकान में आग बुझाने का कोई भी यंत्र मौजूद नहीं था। जिसके कारण आग और भी ज्यादा फैल गई। गनीमत रही कि इस आग से आसपास के अन्य घरों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार