हालात

नोएडा: सेक्टर 32 के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर अब तक नहीं पाया गया काबू, मौके पर 35 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के पॉल्यूशन की वजह से निठारी, सेक्टर-29, सेक्टर-32, सेक्टर-34 सेक्टर-35, मोरना गांव के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सेक्टर-35 स्थित एक बड़ा हॉस्पिटल भी इस प्रदूषण की चपेट में आ गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा के सेक्टर-32 में हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई है। आग 25 मार्च की शाम 6 बजे लगी थी। उसके बाद से अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

आग सूखे पत्तों, पौधों और घास में लगी हुई है। जिस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने में अभी तकरीबन 2 से 3 दिन का समय और लगने की उम्मीद है।

नोएडा के सेक्टर-32 स्थित वेब सिटी प्रोजेक्ट के पीछे कूडे के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर, अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पूरी रात फायर ब्रिगेड की 35 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रही। लेकिन सुबह हवा के कारण आग भड़क उठी और फायरकर्मी उसे बुझाने में जुटे हैं।

चीफ फायर अधिकारी के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने में दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है। आग से निकलने वाली जहरीली गैस और पॉल्यूशन के कारण आसपास और आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।

पॉल्यूशन की वजह से निठारी, सेक्टर-29, सेक्टर-32, सेक्टर-34 सेक्टर-35, मोरना गांव के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सेक्टर-35 स्थित एक बड़ा हॉस्पिटल भी इस प्रदूषण की चपेट में आ गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी मैदान में भीषण आग लग गई थी। उस समय आग बुझाने में करीब एक हफ्ता लगा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार