
देश में रसोई गैस का संकट अब जानलेवा होता जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि लोग गर्मी के बीच घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे ही एक घटना में पंजाब के बरनाला के गांव शैहना में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
Published: undefined
जानकारी के अनुसार, बरनाला के गांव शैहना निवासी 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर लाइन में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लेने के लिए उनका 25वां नंबर था और वे करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में बैठे-बैठे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग के शव को अपने घर ले गए। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के कारण थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि थोड़ी देर बाद सबकुछ पहले जैसा हो गया और लोग लाइन में लगकर गैस मिलने का इंतेजार करने लगे।
Published: undefined
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भदौड़ के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भूषण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Published: undefined
मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में एलपीजी संकट गहरा गया है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के बाद अब घरेलू गैस के लिए भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि कहीं लूटपाट तो कहीं दुखद मौत की खबरें सामने आ रही हैं। बरनाला में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत के अलावा लुधियाना में सिलेंडर लूटने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined