हालात

दिल्ली का पहला मंकीपॉक्स मरीज हुआ ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी, 11 दिन रहा भर्ती

जिस मरीज को छुट्टी दी गई है, वह दिल्ली का ही है और उसका हिमाचल प्रदेश का यात्रा इतिहास रहा है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले वह पिछले 15 दिनों से बुखार और त्वचा की समस्याओं से बीमार था। वह 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारत में मंकीपॉक्स को लेकर बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज संक्रमण से ठीक हो गया है। मरीज में ठीक होने के संकेत दिखने के बाद सोमवार रात को उसे एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बात करते हुए कहा, "हमने उस मरीज को छुट्टी दे दी है, जिसमें राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला मिला था। वह व्यक्ति 25 दिनों में पूरी तरह से ठीक हो गया।" डॉ. कुमार ने कहा कि यह अस्पताल के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "मैं मंकीपॉक्स संक्रमण के इलाज में शामिल हमारे डॉक्टरों की टीम को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और मरीज ठीक हो गया।"

जिस मरीज को छुट्टी दे दी गई है, वह दिल्ली का ही है और उसका हिमाचल प्रदेश का यात्रा इतिहास रहा है। डॉ. कुमार ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले वह पिछले 15 दिनों से बुखार और त्वचा की समस्याओं से बीमार था। मरीज 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसकी शुरुआती दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस बीच, मंकीपॉक्स संक्रमण के एक और संदिग्ध को बीती रात एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दिल्ली में नोडल अस्पताल बनाए गए एलएनजेपी अस्पताल में कुल तीन मंकीपॉक्स मरीज हैं, जिनमें से दो संदिग्ध हैं और एक में पुष्टि हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत