
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। इसमें 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और करीब 12 जवान घायल हुए हैं। इनमें 3 जवान डीआरजी और 2 जवान सीआरपीएफ के हैं। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे कि तभी उनके वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया। राज्य के डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर तारीम के पास जंगल में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और करीब 12 जवान घायल हुए हैं।
Published: undefined
इस घटना के बाद रायपुर में डीजीपी डीएम अवस्थी, स्पेशल डीजी (एंटी-नक्सल ऑपरेशंस) अशोक जुनेजा और अन्य अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined