महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुए पांच नक्सली
इस नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि खुरखेड़ा इलाके के खोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस के जवानों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया।'
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के खोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि खुरखेड़ा इलाके के खोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस के जवानों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया।'
Published: undefined
क्षेत्र में पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले बीती 24 मार्च को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस पर हमला किया था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। यहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए