हालात

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

पुलिस ने बताया कि 10 घायलों में से सात को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेज दिया गया है, जबकि बाकी का ओयल स्थित जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल लखीमपुर खीरी जिले के खीरी शहर थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे के पास रविवार सुबह एक वैन और विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की आमने-सामने की टक्कर में दो साल के बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में से दो की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी वैन चालक सुनील (25) और मितौली थाना क्षेत्र के दतेली गांव निवासी दो साल के बच्चे सरफराज के रूप में हुई है। अन्य तीन मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि 10 घायलों में से सात को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेज दिया गया है, जबकि बाकी का ओयल स्थित जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

खीरी की जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ओयल अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों और घायलों के शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक जोरदार प्रदर्शन, ममता बनर्जी, वृंदा करात, नेहा बोरा समेत कई नेता हिरासत में

  • ,
  • 'अब अजिंक्य शिंदे करेंगे CJP के प्रदर्शन का नेतृत्व', हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने वीडियो जारी कर ऐलान किया

  • ,
  • CJP प्रदर्शन के बीच बवाल! आकाशवाणी भवन के पास पथराव, पुलिस के 2 जवान घायल

  • ,
  • 'युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है मोदी-शाह की जोड़ी', जयराम का केंद्र पर हमला

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें