हालात

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, बरगी, तवा और बारना बांध ओवरफ्लो, सीएम शिवराज ने की आपात बैठक

नरसिंहपुर जिले में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया, तो, वही आसपास के सभी छोटे नदी नाले उफान पर है। बरगी के गेट खुलने से नर्मदा नदी में उफान होने से गोटेगांव से जबलपुर सडक मार्ग पर झांसीघाट का पुल डूब गया है जिससे आवागमन बंद है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद सभी बांध खतरे के निशान के ऊपर बने लगे हैं। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के इटारसी में तवा बांध के सभी 13 गेट आज 30 फीट तक खोल दिए गए, जिसमें 5,33,823 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। होशंगाबाद के एसडीएम ने कहा, “बरगी बांध, तवा बांध और बारना बांध का ओवरफ्लो पानी नर्मदा नदी में आ रहा है, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर चला गया है। निचले इलाकों में पानी भर रहा है। निचले इलाकों के लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है।”

वहीं, नरसिंहपुर जिले में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया, तो, वही आसपास के सभी छोटे नदी नाले उफान पर है। बरगी के गेट खुलने से नर्मदा नदी में उफान होने से गोटेगांव से जबलपुर सडक मार्ग पर झांसीघाट का पुल डूब गया है जिससे आवागमन बंद है।

नरसिंहपुर से छिंदवाडा सडक मार्ग पर पुलिस क्षतिग्रस्त हो जाने से भी आवागमन बंद है। आज सुबह आठ बजे तक जिले में औसत बारिश पौने छह इंच हुई है। नरसिंहपुर में 193 मिलीमीटर (मिमी), करेली में 185 मिमी, गाडरवारा में 114 मिमी, गोटेगांव में 66 मिमी और तेन्दूखेडा में 134 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। रात भर बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। साथ ही उन्होंने जरूरी निर्देश दिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Aug 2020, 12:25 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत