हालात

दिल्ली में कोहरे का कहर, दृश्यता कम होने से रफ्तार पर लगी ब्रेक, हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार को 100 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बुधवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी उड़ान के मार्ग परिवर्तन या रद्द किए जाने की सूचना नहीं है।

‘इंडिगो’ ने सुबह आठ बजकर 18 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में कम दृश्यता और कोहरे के कारण कुछ देरी हो सकती है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित एवं सुचारू रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

दिल्ली हवाई अड्डा के संचालक ‘डायल’ ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानों का उतरना और उड़ान भरना जारी है, लेकिन ‘सीएट तीन’ के अनुपालन दायरे से बाहर उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ‘सीएटी तीन’ की सुविधा कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान संचालन की अनुमति देती है।

‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार को 100 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) ने सुबह सात बजकर 35 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार