हालात

यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

गांव के निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 30 से 35 महिलाओं और पांच बच्चों ने आटा खाया था। इसके बाद उनके शरीर में कंपकंपी होने लगी और कुछ महिलाएं बेहोश भी हो गईं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, प्रभावित अन्य महिलाओं और बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

  • बलिया में जितिया व्रत से पहले बड़ा हादसा, दूषित रागी खाने से 40 बीमार

  • यूपी के बलिया में जहरीला आटा खाने से 35 महिलाएं, 5 बच्चे बीमार

  • जितिया पर्व से पहले बलिया में फूड प्वाइजनिंग, दूषित आटा खाने से 40 बीमार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जितिया व्रत से पहले संदिग्ध दूषित रागी का आटा खाने से कम से कम 35 महिलाएं और पांच बच्चे बीमार हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में हुई, जहां महिलाओं ने त्योहार के मौके पर यह आटा खाया था।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. यादव ने बताया कि प्रभावित महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से करीब 20 महिलाओं का फिलहाल वहीं इलाज किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमारी टीम सक्रिय है और चिंता की कोई जरूरत नहीं है।”

अस्पताल में भर्ती महिलाओं में से एक माधुरी ने बताया कि आटा खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

गांव के निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 30 से 35 महिलाओं और पांच बच्चों ने आटा खाया था। इसके बाद उनके शरीर में कंपकंपी होने लगी और कुछ महिलाएं बेहोश भी हो गईं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, प्रभावित अन्य महिलाओं और बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जितिया को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। यह एक हिंदू त्योहार है। इस दौरान माताएं अपने बच्चों की भलाई, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं।

व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं परंपरागत रूप से रागी के आटे के साथ सतपुतिया की सब्जी खाती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, जेल जाने को भी तैयार, वेणुगोपाल का सरकार पर हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास

  • ,
  • इंदौर जल संकट: कांग्रेस ने गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर उठाए सवाल, सरकार से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, सेवानिवृत्त जज से SIT जांच की मांग