हालात

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई का निधन हो गया है। असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 86 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। तरुण गोगोई के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी राज्य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दी है। आपको बता दें, तरुण गोगोई की स्वास्थ्य स्थिति सोमवार की सुबह और बिगड़ गई थी। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित 86 साल के कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

शनिवार को तुरुण गोगोई को वेंटिलेटर पर रखा गया था

शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। गोगोई के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। गोगोई के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा "तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उनका सम्मान करता था। वो हमेशा याद आएंगे। मेरी गौरव और परिवार के प्रति संवेदनाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल