हालात

दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन  

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे मदन लाल खुराना का बीती रात निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री मदन लाल खुराना का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 1936 में जन्‍मे खुराना लंबे समय से बीमार थे। दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। खुराना को 2011 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से ही उनकी सेहत खराब थी। खुराना का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था।

बताया जा रहा है कि 82 वर्षीय मदन लाल खुराना ने रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। खुराना के परिवार में उनकी पत्‍नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके एक अन्‍य बेटे का पिछले महीने ही निधन हो गया था। उनके बेटे हरीश खुराना ने बताया कि रात 11 बजे उनके पिता ने कीर्ति नगर स्थित घर पर अंतिम सांस ली।

हरीश ने बताया कि उनके पिता के सीने में संक्रमण था और शनिवार सुबह से ही उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी। उन्‍होंने कहा क‍ि खुराना के पार्थिव शरीर को पार्टी दफ्तर में रखा जाएगा ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। नब्‍बे के दशक में 'दिल्‍ली का शेर' कहे जाने वाले खुराना ने दिल्‍ली में बीजेपी को खड़ा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खुराना साल 1993 से 1996 तक दिल्‍ली के सीएम भी रहे। वह राजस्‍थान के राज्‍यपाल भी रहे थे।

20 अगस्‍त 2005 को उन्‍हें अनुशासनहीनता के कारण बीजेपी से निकाल दिया गया था। खुराना अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी रहे थे। वर्ष 2004 में उन्‍होंने सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया था लेकिन कुछ साल बाद उन्‍होंने राजनीति में वापसी की थी। वह आरएसएस के भी सक्रिय सदस्‍य थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?