हालात

नहीं रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, 95 साल की उम्र में निधन

पूर्व राजनयिक ने 2004-05 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुना गया था, जिसे उन्होंने 1984 में छोड़ दिया।

फोटोः आईएएनएस
फोटोः आईएएनएस 

पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। वे 95 साल के थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें यहां करीब दो हफ्ते पहले भर्ती कराया गया था।

पूर्व राजनयिक ने 2004-05 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुना गया था, जिसे उन्होंने 1984 में छोड़ दिया। फिर वो कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान के भरतपुर से चुनाव लड़े और लोकसभा सांसद बने।

Published: undefined

1985 में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई और उन्हें इस्पात, कोयला और खान तथा कृषि विभाग आवंटित किए गए। 1986 में वे विदेश मामलों के राज्य मंत्री बने। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया।

नटवर सिंह को 1987 में न्यूयॉर्क में आयोजित निरस्त्रीकरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 42वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया था।

Published: undefined

उन्होंने 'द लिगेसी ऑफ नेहरू: ए मेमोरियल ट्रिब्यूट', 'टेल्स फ्रॉम मॉडर्न इंडिया', 'ट्रेजर्ड एपिस्टल्स' और आत्मकथा 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' सहित लगभग एक दर्जन किताबें भी लिखीं।

खबरों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए राजस्थान से उनके परिवार के कई सदस्य दिल्ली आ रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT की किताब की बिक्री पर रोक, चीफ जस्टिस के कड़े रुख के बाद फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: तांत्रिक बन अक्षय कुमार करेंगे भूतों के साथ मस्ती और पूजा भट्ट ने जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास शेयर किया

  • ,
  • झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल प्रदेश में मौत, दोस्तों के संग गया था घूमने, जांच में खुले कई राज

  • ,
  • आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक, नाराज CJI ने कहा था- बदनाम करने..