हालात

कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस कमरे में चारों का शव मिला, वह अंदर से बंद था और एक तसले में जलता हुआ कोयला भी मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम का मानना है कि शायद हादसा दम घुटने की वजह से हुआ हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी।

कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक ही कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई। सुबह जब दरवाजा खुला तो कमरे में चारों का शव पड़ा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक वहीं ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में रात में सोए थे और सुबह उनका शव कमरे में पाया गया। मृतकों की पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23), और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। ये सभी देवरिया जिले के ग्राम तौकलपुर के रहने वाले थे।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस कमरे में चारों का शव मिला, वह अंदर से बंद था। कमरे में एक तसले में जलता हुआ कोयला भी मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम का मानना है कि शायद यह हादसा दम घुटने की वजह से हुआ हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे को भी सील कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल तो मामला दम घुटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग और आसपास के लोग दहशत में हैं। पुलिस-प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा