
गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने चार आईएसआईएस के आतंकियों को गिरफतार किया है। एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को अपने गिरफ्त में लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं और उनके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़े होने की आंशका जताई जा रही है।
Published: undefined
इस मामले में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक आतंकी श्रीलंका से चेन्नई और उसके बाद अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां से इन चारों को अपने टारगेट लोकेशन पर पहुंचना था। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देते, उससे पहले गुजरात एटीएस ने इन आतंकियों को धर दबोचा।
Published: undefined
अभी तक इन आतंकियों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने की फिराक में लगे थे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined