हालात

मुंबई में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined