हालात

हरियाणा के जींद में 'गुलाल' बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, चार महिलाओं की मौत, 11 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए कारखाने की छत से छलांग लगा दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से जलती फैक्ट्री से श्रमिकों को बचाने के लिए एक चारदीवारी तोड़ दी।

हरियाणा के जींद में 'गुलाल' बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, चार महिलाओं की मौत, 11 लोग घायल
हरियाणा के जींद में 'गुलाल' बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, चार महिलाओं की मौत, 11 लोग घायल फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के जिंद जिले में शनिवार को एक 'गुलाल' बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आग कथित तौर पर कारखाने के प्रवेश द्वार पर लगी और उसके बाद धुआं फैक्टरी के अंदर फैल गया। उसने बताया कि यह फैक्टरी सफीदों की भाट कॉलोनी के एक आवासीय क्षेत्र में स्थित है।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए कारखाने की छत से छलांग लगा दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से जलती फैक्ट्री से श्रमिकों को बचाने के लिए एक चारदीवारी तोड़ दी।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Published: undefined

जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आग लगने से चार महिला कामगारों की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र लगभग 50 वर्ष, जबकि चौथी महिला 36 वर्ष की थी।अधिकारी ने बताया, ‘‘इस घटना में करीब 10-11 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने केरल में पांच गारंटी योजनाओं की घोषणा की, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का वादा

  • ,
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने की बुमराह की तारीफ, अब तक का सबसे महान तेज गेंदबाज बताया

  • ,
  • खेल: करोड़ों भारतीयों के दिल को तोड़ने के लिए तैयार हैं सैंटनर और जानें अहमदाबाद में कैसा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

  • ,
  • ट्रंप की धमकी- आज ईरान पर बहुत जबरदस्त प्रहार होगा, उसके और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जाएगा

  • ,
  • सिनेजीवन: सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस और बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन