हालात

चंदा चोरी मामला: '3 दिन में अयोध्या नहीं छोड़ा तो...', चंपत राय, अनिल मिश्रा को वकीलों की खुली चेतावनी

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यदि कोई वकील आरोपियों की ओर से अदालत में पेश होता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे वकील की बार एसोसिएशन की सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कोई भी अधिवक्ता इस मामले के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यदि कोई वकील आरोपियों की ओर से अदालत में पेश होता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे वकील की बार एसोसिएशन की सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी।

Published: undefined

बैठक के दौरान कई अधिवक्ताओं ने मांग की कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तीन दिनों के भीतर अयोध्या छोड़ दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अयोध्या को पूरी तरह जाम करने की रणनीति अपनाई जाएगी, जिससे बाहरी लोगों का प्रवेश भी बाधित किया जा सकता है।

Published: undefined

उधर, इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों की पुलिस रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए उनकी दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।

रविवार को जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में नकदी, आभूषण, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined