हालात

जी-20 शिखर सम्मेलन का दिल्ली में आज से आगाज़, पीएम के भाषण से होगी औपचारिक शुरुआत, जानिए और क्या-क्या होगा!

जी-20 शिखर सम्मलेन आज से दिल्ली में शुरु हो रहा है। इसमें 19 देशों और यूरोपीय यूनियन के बीच वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन 

भारत की मेजबानी में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दिल्ली में सुबह 10 बजे से आगाज़ हो जाएगा। दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम् में हो रहे इस शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत भाषण देंगे, इसके बाद बैठक शुरू होगी। बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई विश्व नेता भाग लेने आए हैं।

माना जा रहा है कि जी-20 शिखर सम्मलेन के दौरान चीन को नजरंदाज़ किया जाएगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सम्मेलन में नहीं आए हैं, अलबत्ता चीन के प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसी तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी कई कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

जी-20 के मद्देनजर पूरी दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त की गई है। दिल्ली में आने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नई दिल्ली जिले में तीन दिन के लिए बाजार, स्कूल, कॉलेज आदि बंद हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 15 द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी बीती रात मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री ने खुद अपनी मुलाकातों के बारे में बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ‘मैं दोस्ती और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा। मुझे विश्वास है कि हमारे मेहमान भारतीय आतिथ्य की गर्मजोशी का आनंद लेंगे।“

जी-20 में शामिल वैश्विक नेताओं और मेहमानों के लिए डिनर की मेजबानी राष्ट्रपति ने की है। इसके अलावा 10 सितंबर यानी रविवार को जी-20 नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?