हालात

झारखंड: खूंटी जिले में 5 लड़कियों के साथ गैंगरेप, चार अभी भी लापता, जागरुकता अभियान के लिए गई थीं लड़कियां

झारखंड के खूंटी जिले में 5 लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। गैंगरेप की शिकार पांचों लड़कियां पलायन और मानव तस्करी के खिलाफ जारूकता अभियान चलाने के लिए गांव में गई थी, उसी दौरान उनका अपहरण कर घटना को अंजाम दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  झारखंड के खूंटी में 5 लड़कियों के साथ गैंगरेप

झारखंड के खूंटी में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाली 5 लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। खूंटी एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने गैंगरेप की वारदात होने की पुष्टि की है।

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को मानव तस्करी और पलायन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने वाली 5 लड़कियां अपनी टीम के साथ नुक्कड़ नाटक करके वापस खूंटी से लौट रही थी, तभी लगभग 10 की संख्या में आए युवकों ने हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया और पास के ही जंगल में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़कियां एक एनजीओ के लिए काम करती हैं। बुधवार को देर रात गैंगरेप की शिकार एक लड़की किसी तरह भागकर खूंटी थाने पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। अब भी 4 लड़कियां लापता हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच करने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी अपराधी को हिरासत में नहीं ले पाई है, लेकिन वह अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस सावधानी बरतते हुए इलाके में कार्रवाई कर रही है। शुरुआती जांच में इस मामले में तीन युवकों का नाम सामने आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद