हालात

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में गैस लीक, करीब 200 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी दिल्ली में हैं। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेकर प्रभावित लोगों को सही उपचार कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में एक दवा कंपनी में गैस रिसाव से पास में एक फैक्ट्री में काम कर रहीं करीब 200 महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं ने उल्टी, सिर दर्द और आंखों में जलन की शिकायत की। जिसके बाद सभी प्रभावित कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे खतरे से बाहर हैं।

अनाकापल्ली की पुलिस अधीक्षक गौतमी साली ने कहा कि गैस घातक नहीं है। उन्होंने कहा कि अचुतापुरम क्षेत्र में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में एक निकटवर्ती फर्म के कर्मचारियों को प्रभावित करने वाली गैस का रिसाव पोरस प्रयोगशाला में हुआ। उन्होंने कहा कि पोरस कंपनी के स्क्रबर क्षेत्र में एक छोटा सा रिसाव था, जिसके कारण बगल की कंपनी ब्रैंडिक्स अपैरल इंडिया में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे सीड्स अपैरल इंडिया के हॉल के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

ब्रांडिक्स अपैरल पोरस लैब के बगल में स्थित है, जो 1,000 एकड़ भूमि में फैला है। ब्रैंडिक्स कैंपस में सीड्स अपैरल इंडिया नाम की एक और कंपनी है। कंपनी में 1,800 लोग काम कर रहे थे। गैस रिसाव होते ही सभी स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाला गया। प्रभावित कर्मचारियों को अचुतापुरम के दो निजी अस्पतालों और अनाकापल्ले के एनटीआर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी सभी 1,800 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

घटना के बाद ब्रैंडिक्स ने काम को रोक दिया और सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी दिल्ली में हैं। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेकर प्रभावित लोगों को सही उपचार कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस बीच, मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी