हालात

गौरव गोगोई का CM हिमंत शर्मा पर बड़ा हमला, कहा- मुसलमानों के खिलाफ ‘नरसंहार भड़का रहे’ हैं

गोगोई का परोक्ष तौर पर इशारा उस वीडियो की ओर था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। वीडियो भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया था।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

 कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर अपने वीडियो के जरिये मुसलमानों के खिलाफ “नरसंहार भड़काने” का आरोप लगाया और पुलिस से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की।

गोगोई का परोक्ष तौर पर इशारा उस वीडियो की ओर था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। वीडियो भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया था। इसमें शर्मा कथित तौर पर राइफल से निशाना साधते हुए और दो लोगों की तस्वीर पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे, जिनमें से एक ने टोपी पहनी हुई थी और दूसरे ने दाढ़ी रखी हुई थी। कैप्शन में "पॉइंट-ब्लैंक शॉट" लिखा था।

गोगोई ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “असम के मुख्यमंत्री अपने वीडियो के जरिए मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार भड़का रहे हैं… शर्मा द्वारा एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर इस तरह के घृणास्पद सोशल मीडिया वीडियो साझा किए जाने के मामले में पुलिस को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।”

कांग्रेस सांसद गोगोई की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री शर्मा के साथ जारी जुबानी जंग के बीच आई है। शर्मा आरोप लगा रहे हैं कि गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से संबंध हैं।

गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनके नाबालिग बच्चों को इस विवाद में घसीटे जाने के मामले में वह कानूनी विकल्पों पर भी विचार करेंगे।

कांग्रेस नेता गोगोई ने दावा किया कि उनकी पत्नी 2013 में कामकाज के सिलसिले में पाकिस्तान गई थीं और उस साल दिसंबर में वह उनके साथ 10 दिन की यात्रा पर पड़ोसी देश गए थे।

गोगोई ने कहा, “एसआईटी (विशेष जांच दल) ने मुझसे 2013 में पाकिस्तान की 10 दिन की यात्रा को लेकर कभी कोई सवाल नहीं किया। असम के मुख्यमंत्री ने एसआईटी रिपोर्ट को छह महीने तक दबाकर रखा, क्योंकि उसमें मेरे पाकिस्तान से संबंध होने के उनके आरोपों को साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है