हालात

गाजियाबाद: खोड़ा कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, नौ साल की बच्ची समेत चार घायल, धमाके से थर्राया इलाका

धमाका इतना तेज था कि घर का सामान भी पड़ोसी की मकान की छत पर जाकर गिरा। हादसे में धनंजय उनकी पत्नी, उनका बहनोई और उनका बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गाजियाबाद के खोड़ा थाना अंतर्गत सुबह करीब 7 बजे वंदना एनक्लेव के अंतर्गत एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां एक ही परिवार के 4 लोग घायल हुए थे। इंदिरापुरम के ACP स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, धनंजय सिंह परिवार के साथ पांच मंजिला मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी सुबह पहली मंजिल पर रसोई में चाय बनाने के लिए गई थीं। सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। इस दौरान जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते सिलेंडर सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। मकान की दीवार भी पड़ोसी के घर में जा गिरी।

धमाका इतना तेज था कि घर का सामान भी पड़ोसी की मकान की छत पर जाकर गिरा। हादसे में धनंजय उनकी पत्नी, उनका बहनोई और उनका बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की जांच में जुट गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • CPI सांसद ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र, इस्तीफे और सार्वजनिक जीवन से गायब होने पर जताई चिंता

  • ,
  • TMC सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, लोकसभा में बुधवार को BJP सांसदों के अमर्यादित आचरण की शिकायत की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप पर जुर्माना लगाने के फैसले का खारिज और पाक के सिंध में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

  • ,
  • कौन हो देश का उपराष्ट्रपति? संघ का वफादार स्वंयसेवक या फिर संविधान को समझने वाला सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज