हालात

हकीकत जानने के लिए आम लोगों के बीच जाइए, उज्ज्वला योजना में सब्सिडी कटौती पर मनोज झा की सरकार को सलाह

आरजेडी सांसद ने कहा कि हम इस बात को भूल जा रहे हैं कि आज की तारीख में देश कहां पर खड़ा है? मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए कि आज की तारीख में मध्यम वर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।

हकीकत जानने के लिए आम लोगों के बीच जाइए, उज्ज्वला योजना में सब्सिडी कटौती पर मनोज झा की सरकार को सलाह
हकीकत जानने के लिए आम लोगों के बीच जाइए, उज्ज्वला योजना में सब्सिडी कटौती पर मनोज झा की सरकार को सलाह फोटोः IANS

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज झा ने उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी पर मिलने वाले गैस सिलेंडर की संख्या में कटौती पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार को सलाह दी कि आप आम लोगों के बीच में जाइए, वो आपको हकीकत से रूबरू कराएंगे। दरअसल उज्जवला योजना के तहत अब साल में सिर्फ 4 सिलेंडर ही मिलेंगे, जबकि योजना की शुरुआत में इसकी संख्या 12 थी, जिसे घटाकर पहले 9 और अब 4 कर दिया गया।

Published: undefined

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि आखिर यह सरकार क्या कर रही है? कार्यशैली से यह साफ जाहिर हो रहा है कि यह सरकार अब पूरी तरह से विलीन हो चुकी है, जिसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अब उज्ज्वला योजना को ही देख लीजिए। पहले इस योजना के तहत 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती थी, जिसे घटाकर पहले 9 कर दिया गया और इसके बाद अब चार, लेकिन कोई कुछ नहीं कहेगा। इसके इतर, मीडिया का एक इकोसिस्टम सरकार के पक्ष में तुहरी बजाएगा और कहेगा कि आपकी सुबह में भी जय हो रही है और शाम को भी जय हो रही है।

Published: undefined

आरजेडी सांसद ने कहा कि हम इस बात को भूल जा रहे हैं कि आज की तारीख में देश कहां पर खड़ा है? मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए कि आज की तारीख में मध्यम वर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। मेरा अनुरोध है कि आप ऐसे लोगों के बीच में जाइए, वो आपको हकीकत से रूबरू कराएंगे। मेरा तो यही कहना है कि इन लोगों को आम लोगों के बीच में जाकर द्विपक्षीय संवाद स्थापित करना चाहिए।

Published: undefined

इसके अलावा, उन्होंने इंडिया ब्लॉक की बैठक को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी सार्थक साबित हुई। हमने कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उधर, कांग्रेस की ओर से भी हमें आश्वासन मिला है कि हम आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन के साथ सकारात्मक रवैया बनाकर रखेंगे। सभी दलों के बीच आगामी दिनों में कैसे तालमेल को स्थापित किया जाए, इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा सके, लिहाजा मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि इंडिया ब्लॉक में बहुत ही खुले मन से बात हुई। हमने बातचीत के क्रम में किसी भी बिंदुओं को नजरअंदाज नहीं किया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined